फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यातायात पुलिस ने बाइक चोर दबोचा

Mon, 31 Jul 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया। यातायात प्रभारी छविराम पुलिस टीम के साथ मेरठ तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मेरठ की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन घेराबंदी कर यातायात पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। बाइक के कागज दिखाने को आरोपी ने बताया कि यह उसने 15000 रुपये में शमशाद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी रिहान गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ से खरीदी है। शक होने पर यातायात पुलिस ने ई-चालान एप से उपलब्ध डाटा के माध्यम से जांच की पता चला कि बाइक छोटा चौक बारा चौक फजलपुर मंडावली निकट मोहन बाबा मंदिर, ईस्ट दिल्ली निवासी मंजीत कुमार की है। बाइक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी थी। पुलिस ने मंजीत से जानकारी की तो उसने बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई थी, जिसका उसने मुकदमा भी दिल्ली के मंडावली पूर्वा थाना में दर्ज कराया हुआ है। यातायात पुलिस की टीम ने आरोपी ग्राम भैंसा मवाना जनपद मेरठ निवासी जान मोहम्मद को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें