फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मंडी में 200 रुपये किलो बिका टमाटर

Thu, 13 Jul 2023 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पिछले कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश और कांवड़ यात्रा से सब्जियों की आवक पर असर पड़ा है। सबसे बुरा हाल टमाटर का है, बृहस्पतिवार को गढ़ की मंडी में मात्र एक कैरेट यानि 25 किलो ही टमाटर पहुंचा और यह कैरेट पांच हजार रुपये में बिकी। जबकि हापुड़ जैसी बड़ी मंडी में भी मात्र 70 कैरेट टमाटर पहुंचा और यहां थोक का भाव 200 रुपये प्रति किलो रहा। इसके अलावा अन्य सब्जियों की आवक भी 50 फीसदी तक घट गई है। पिछले एक सप्ताह में कई सब्जियों और फलों के थोक भाव में हल्का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


हापुड़ की नवीन सब्जी मंडी में आम दिनों में टमाटर की कोई कमी नहीं होती थी। दर्जनों ट्रक टमाटर यहां रोज पहुंचता था। यही हाल गढ़ और पिलखुवा की मंडी का रहा। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार हापुड़ और आसपास की मंडियों में अधिकतर टमाटर हिमाचल से आता था। वहां सड़कें ध्वस्त होने से अब हालात खबर हो गए हैं। अब केवल बंगलुरू से जैसे तैसे टमाटर आ रहा है।



टमाटर के भावों में आ सकती है तेजी-

टमाटर की मंडियों में आवक न के बराबर है। ऐसी स्थिति में इसके दामों और तेजी आने की पूरी संभावना बनी हुई है। हालांकि केंद्र सरकार टमाटर स्टॉल लगाने की बात कर रही है, लेकिन हापुड़ में अभी तक इस प्रकार का कोई स्टॉल नहीं लगाया गया है। जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन




दूसरी सब्जियों के भी बढ़े दाम

नवीन मंडी के आढ़ती ब्रिजेश त्यागी का कहना है कि पिछले कई दिन से लगातार हो रही बारिश से मंडी में टमाटर व अन्य सब्जियों की आवक 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। पिछले सप्ताह तक जो किसान हरी मिर्च के 10 बोरे लेकर आ रहा था, वह अब केवल चार-पांच बोरे ही लेकर आ रहा है। इससे मिर्च के भाव में भी इजाफा हुआ है।



बारिश से सब्जियों को नुकसान

कुचेसर रोड चौपला निवासी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि बारिश के चलते सब्जी की फसल बर्बाद हो रही हे। मिर्च, टमाटर, लोकी, तोरी की फसल ज्यादा बारिश के कारण खेतों में ही खराब होने लगी है।



आवक में आई कमी

बारिश के चलते मंडी में सब्जियों की आवक में 40 प्रतिशत से अधिक तक की कमी आई है। टमाटर की भी यही स्थिति है। हालांकि मंडी में अपेक्षाकृत ग्राहक भी कम आए हैं। फिर भी थोक भाव में इजाफा हुआ है।- नीलिमा गौतम, मंडी सचिव।
विज्ञापन




5 जुलाई 12 जुलाई

आवक भाव आवक भाव

आलू 250 1000-1200 145 1000-1300

प्याज 95 1000-1200 65 1200-1400

टमाटर 49 4200-7500 14 5000-9000

हरी मिर्च 101 2200-3000 49 2400-4000

लौकी 56 1300-1800 46 1400-2200

तोरी 15 1400-1800 10 1400-2200

करेला 77 1500-1800 60 1600-2100

आम 622 1200-2000 310 1600-2800

नोट: सभी सब्जियों की आवक क्विंटल व भाव रुपये किलो में हैं।



हापुड़ की मंडियों में टमाटर रुपये प्रति किलो की स्थिति-



मंडी थोक भाव फुटकर भाव

हापुड़ 200 220

गढ़ 220 230

पिलखुवा 200 210
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें