फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कल होगी हापुड़ नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक

Mon, 19 Jun 2023 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक 21 जून को नगर पालिका के सभागार में पालिकाध्यक्ष पुष्पा की अध्यक्षता में होगी। जिसमें शहर के विकास को लेकर 64 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर चर्चा की जाएगी। इसमें नाली, सड़क, पुलिया निर्माण के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसमें करीब 80 से अधिक स्थानों पर विकास कार्यों के प्रस्ताव हैं। बोर्ड बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल की आपूर्ति बेहतर बनाए जाने को लेकर चर्चा होगी। जिसमें मिनी नलकूप के अधिष्ठापन, पेयजल पाइप लाइन बिछाने आदि कार्यों पर रखे गए प्रस्ताव शमिल हैं। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग शुल्क और विज्ञापन शुल्क के लिए निविदा आमंत्रित की जाने है। इन प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। नगर पालिका के चुनाव होने के बाद पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यता में यह पहली बोर्ड बैठक होगी। जिसमें शहर के विकास के लिए 64 प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही 41 वार्डो में 80 विकास कार्यो पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में एक अरब से अधिक रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। अधिशासी अधिकारी सौरभ नाथ का कहना है कि बोर्ड बैठक को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें