फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज को पीटा

Fri, 05 Apr 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नया गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह टोल प्लाजा पर शिफ्ट इंचार्ज है। एक अप्रैल से टोल प्लाजा का संचालन क्यूब हाईवे कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी द्वारा पुराने अधिकांश कर्मियों को व्यवहार के चलते हटा दिया गया है। इसी के कारण टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले पूर्व कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर बड़ौदा हिंदुआन निवासी विशाल तोमर, गालंद निवासी प्रवीन तोमर, लाखन निवासी मनीष तोमर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें