फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ अस्पतालों में आज होगी मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोरोना महामारी से निपटने के लिए मंगलवार को जिले के आठ अस्पतालों में मॉकड्रिल होगी। शासन से एडी डॉ.एके शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया है, जो व्यवस्थाओं को परखेंगे। ऑक्सीजन प्लांट, कंसंट्रेटर, सिलेंडर से दी जाने वाली सप्लाई की जांच होगी, जिला अस्पताल और सीएचसी में बने वार्डों का भी सत्यापन कर, रिपोर्ट शासन में प्रेषित होगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के अब तक दो मरीज मिले हैं, आस पास के जिलों में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में शासन से दस और 11 अप्रैल को मॉकड्रिल कराने के आदेश मिले थे। सोमवार को जिले के किसी अस्पताल में पूर्वाभ्यास नहीं हो सका। 11 अप्रैल को ही समस्त अस्पतालों में मॉकड्रिल का कार्यक्रम रखा गया है।
बता दें कि जिला अस्पताल में दो और पांच सीएचसी में विभिन्न क्षमता के पांच ऑक्सीजन प्लांटों की व्यवस्था की गई है। पिछली बार मॉकड्रिल के दौरान जिला अस्पताल में लगा प्लांट खराब मिला था। ऐसे में इस बार अभ्यास शुरू होने से पहले ही इसे ठीक करा दिया गया है। सोमवार को सुबह 10 बजे से मॉकड्रिल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इन अस्पतालों में होगी मॉकड्रिल-
जिला अस्पताल, हापुड़ सीएचसी, धौलाना सीएचसी, पिलखुवा सीएचसी, सिखैड़ा सीएचसी, सरस्वती मेडिकल, रामा मेडिकल और जीएस मेडिकल कॉलेज

प्लांट चलाने वाले टेक्नीशियनों की व्यवस्था करना चुनौती-
ऑक्सीजन प्लांट को चलाने के लिए टेक्नीशियन रखे गए थे, जिनका हर महीने नवीनीकरण होता था। लेकिन इस बार उनका नवीनीकरण नहीं हो सका है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांटों को चलाया जाना चुनौती होगा। कई अस्पतालों में जनरेटर ऑपरेटर ही प्लांट चलाते हैं।

बेड की है पर्याप्त व्यवस्था-
जिला अस्पताल में 50, समस्त सीएचसी में 20-20 बेड की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में 100 से अधिक बेड की व्यवस्था है। चिकित्साधिकारियों का दावा है कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-1112876
कुल मरीज15069
स्वस्थ मरीज-14846
कुल मौत-223

कोट-
अस्पतालों में कोरोना के मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मॉकड्रिल की तैयारियां भी पूरी हैं, मंगलवार को आठ अस्पतालों में पूर्वाभ्यास होगा। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें