हापुड़। सहफसली खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग किसानों को मुफ्त मूंग का बीज उपलब्ध कराएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन मंगलवार है। किसान रात 12 बजे से पहले आवेदन कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक योगेंद्र कुमार ने बताया कि दलहनी फसलों से मृदा का स्वास्थ्य सुधरता है। इन फसलों का जिले में रकबा बढ़ाने के लिए शासन से मूंग दाल के बीज की किट किसानों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य मिला है। 24 फरवरी की रात 12 बजे तक ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। किसान गन्ने के साथ भी मूंग की खेती कर उचित लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दालों की बुवाई से मृदा का स्वास्थ्य सुधरता है। साथ ही किसान कम लागत में अधिक मुनाफा भी कमाते हैं। दूसरी फसलों के साथ मूूंग की खेती फायदे का सौदा है। किसान विभाग की वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद