हापुड़। ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना का लाभ पाने का आज अंतिम मौका है। 20 जुलाई तक ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार कर्णवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में खादी व ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना के न्यूनतम पंजी निवेश पर अधिकतम रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों के आधार पर प्रदान किया जाना है। योजना के तहत उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचलित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में पांच वर्ष में स्थापित, वित्त, पोषित, निरंतर कार्यरत अच्छी ग्रामोद्योग इकाइयों एव उद्यमियों के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके अलावा माटीकला से जुड़े कारीगरों को 40 विद्युत चलित चाक का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 20 जुलाई तक मेरठ रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। एक परिवार के एक व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाएगा। संवाद