हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा के दौरान तीन छात्र नकल करते पकड़े गए। शनिवार को कॉलेज में एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा में 689 छात्र पंजीकृत थे, इनमें से 560 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 129 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान आंतरिक दस्ते ने चेकिंग के दौरान तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा। आंतरिक दस्ते में डॉ. लक्ष्मण सिंह गौतम, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. नवनीत त्यागी, ममता वर्मा, डॉ शालू शर्मा, देवेंद्र कुमार, नीरज कुमार, लोकेश कुमार, अभिषेक सिंह शामिल रहे।
-