फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: व्यापारी से तीन बदमाशों ने कैश और सोने की चैन लूटी, दुकान की चाबी छीन कर फरार, सीसीटीवी में कैद घटना

Tue, 14 Mar 2023 01:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

जगदीश उर्फ डिंपल खरबंदा, खरबंदा गारमेंट्स की कोठी गेट पर दुकान है। रात करीब 11.30 बजे वह दुकान बंद करके अपने निवास शिवपुरी जा रहे थे।  शिवपुरी चौराहे पर  बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
व्यापारी से तीन बदमाशों ने कैश और सोने की चैन लूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में सोमवार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे खरबंदा गारमेंट्स के मालिक जगदीश उर्फ डिंपल खरबंदा के साथ तीन बाइक सवार बदमाशों ने शिवपुरी चौक पर हथियारों के बल पर 25 हजार की नकदी व सोने की चैन लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर दुकान की चाबी भी छीन कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन

जगदीश उर्फ डिंपल खरबंदा, खरबंदा गारमेंट्स की कोठी गेट पर दुकान है। रात करीब 11.30 बजे वह दुकान बंद करके अपने निवास शिवपुरी जा रहे थे। हर मिलाप मंदिर के पास शिवपुरी चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी को पिस्टल दिखाकर रोक लिया और मारपीट करते हुए लूट को अंजाम दिया। 

 

सूचना पर पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक व भाजपा नेता प्रवीण सेठी अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया। सीओ अशोक कुमार सिसोदिया और कोतवाल संजय पांडेय ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसमें एक बाइक पर तीन बदमाश जाते दिख रहे हैं। करीब एक बजे एसपी अभिषेक वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जल्द से जल्द इस लूट के खुलासे के निर्देश दिए। पीड़ित ने लूटपाट की तहरीर कोतवाली में दे दी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें