फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिकअप ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, तीन घायल

Sat, 09 Dec 2023 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के हापुड़-मेरठ बाईपास पर गांव धनौरा कट के पास मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस को अनियंत्रित पिकअप के चालक ने टक्कर मर दी। दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जिला अमरोहा के गजरौला निवासी सचिन के पिता अजीत का मेरठ के किठौर स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार को अस्पताल से उसके पिता को छुट्टी मिल गई। जिसके बाद वह पिता को एंबुलेंस से लेकर अमरोहा जा रहा था। लेकिन थाना देहात क्षेत्र के हापुड़-मेरठ बाईपास स्थित गांव धनौरा कट के पास एंबुलेंस में अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मर दी। दुर्घटना में सचिन उसके पिता व एंबुलेंस चालक बब्बन घायल हो गए। थाना देहात प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि घायल लोगों अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें