फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कांवी में तीन युवकों को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कांवी गांव में तीन युवकों की पिटाई करने का आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थानांतर्गत क्षेत्र के गांव कांवी निवासी तेजपाल सिंह द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 दिसंबर की शाम करीब सात बजे भाई सुमित और भतीजा कुलदीप ऑटो से आटा लेने चक्की पर गए थे। ऑटो पीछे करने के दौरान मकान के बाहर दरवाजे पर बने रैंप पर चढ़ गया। इसी बात को लेकर गांव के ही पांच युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों लाठी-डंडों और सरियों से उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तेजपाल सिंह की तहरीर पर दीपक, दिपांशु, विकास, मनीष समेत पांच के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें