फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार दी रकम मांगने पर दी हत्या की धमकी

Tue, 13 Jun 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। उधार में दी गई 1.5 लाख की रकम वापस मांगने पर कंफेक्सनरी संचालक को दो भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ नगर के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी कलवा ने तहरीर देते हुए बताया कि सिंभावली में गन्ना ट्रक यार्ड के पास कंफेक्सनरी की दुकान है। क्षेत्र के गांव सैना निवासी एक व्यक्ति का उसकी दुकान पर काफी समय से आना-जाना है। करीब छह माह पहले कुछ मजबूरी बताकर आरोपी ने उससे एक लाख 50 हजार रुपये उधार लिए थे। जिसने 15 दिन में रकम वापस करने का वादा किया था। समय पूरा होने पर उसने आरोपी से पैसे लौटाने का तकादा किया, तो आरोपी ने बहानेबाजी कर उसे टाल दिया। पांच जून को वह आरोपी के घर तकादा करने के लिए गया, जहां आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। वहीं उसके भाई ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। पीड़ित ने आरोपी और उसके भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी शीलेष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें