फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन की सप्लाई चालू न करने एसडीओ से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड पर ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन की सप्लाई बहाल नहीं करने पर शुक्रवार को लखनऊ से एक कथित पत्रकार ने एसडीओ प्रथम देवेंद्र कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और अभद्रता की। एसडीओ ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ डिवीजन के उपखंड प्रथम के उपखंड अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 25 फरवरी 2023 को विजिलेंस के साथ बुलंदशहर रोड पर हाजी रियाज केयर ऑफ रॉयल इलेक्ट्रॉनिक्स के बेसमेंट में वकील पुत्र मिंटू के परिसर में चोरी की बिजली से 43 ई-रिक्शाएं चार्ज होती मिली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
देवेंद्र कुमार ने बताया कि तब से ही कार्रवाई वापस लेने और बिजली सप्लाई चालू करने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि हाजी रियाज ने कुछ दिन पहले लखनऊ के कथित पत्रकार विजय पांडेय नाम के व्यक्ति से उन्हें फोन कराकर सप्लाई चालू कराने का दबाव बनाया था। जिस पर निर्धारित जुर्माना और राजस्व जमा करने पर ही कनेक्शन जोड़ने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार को करीब साढ़े 11 बजे कथित पत्रकार ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी और अभद्रता भी की। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें