फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप

Mon, 08 Dec 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर दी है। युवती का कहना है कि उसकी 15 वर्षीय बहन गांव में ही स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। तीन दिसंबर को पड़ोसी गांव निवासी युवक ने उसकी बहन के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना लिया। इससे वह उसके फोटो पर तरह-तरह के कमेंट कर उन्हें वायरल कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो कॉल कर उसकी बहन से रुपयों की मांग की है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए, तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस कारण वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं। पीड़िता ने आरोपी युवक को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें