हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एटीएमएस कॉलेज के पास स्थित 17 बिजली के खंभे से चोर पांच सौ मीटर तार चोरी कर ले गए। पीड़ित हाईवे पेट्रोललिंग प्रभारी लोकेश कुमार ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोकेश कुमार ने बताया कि एटीएमएस कॉलेज के पास हाईवे पर 17 खंभे से चोर 500 मीटर कॉपर का तार चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने पर भी तार का सुराग नहीं लगा। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद