फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सामूहिक विवाह के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आवेदन के लिए लोगों को अब समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सामूहिक विवाह योजना के लिए जिले में कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इससे बिचौलियों पर भी अंकुश लगेगा और चयन में हेरफेर की आशंका भी नहीं रहेगी।
एससी-एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचलित है। जिसमें पात्र लाभार्थियों को 51 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है। अब तक आवेदन ऑफलाइन किए जाते थे, जिसके लिए समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर भी लगाने पड़ते थे और बिचौलिये भी सीधे साधे गरीब लोगों को झांसे में ले लेते थे।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए समाज कल्याण विभाग को 250 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य मिला है। अब योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर किए जा सकेंगे। जरूरी अभिलेखों के विवरण सहित लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अपना आवेदन पत्र जन सुविधा केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, साइबर कैफे या विभाग की वेबसाइट पर स्वयं भी भर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार का कहना है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए लाभार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन किए गए आवेदनों का सत्यापन संबंधित विकास खंड कार्यालय, नगर निकाय कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। पात्र परिवार ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें