फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाबूगढ़ थाने से 600 मीटर दूर मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। थाना क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ में थाने से करीब छह सौ मीटर दूर चोरों ने घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर माल चोरी कर ले गए। लोग सुबह सोकर उठे तो चोरी के बारे में पता चला। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी की घटना मकान में लगे सीसीटीवी में कैद है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना कोतवाली के पास ही वेगराज चौधरी का मकान है। बुधवार रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे चोर छत के रास्ते से घर के अंदर घुस गए। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर पूरा सामान खंगाल डाला। चोरों ने घर के मंदिर के गल्ले से भी नकदी चुरा ली। चोर घर से एक चेन, कुंडल, नाक के फूल, एक जोड़ी पाजेब और 50 हजार की नकदी चोरी करके फरार हो गए। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त करे ते इस प्रकार की घटना पर लगाम लग सकती है। बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मकान में लगे सीसीटीवी में घर में चार चोर घुसते दिख रहे हैं। इनकी पहचान की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें