फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फौजी के घर से नकदी व गहने चोरी

Fri, 01 Aug 2025 11:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बंगौली निवासी फौजी के घर से चोर हजारों की नकदी और गहने चोरी करके ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी नरेंद्र सिंह भारतीय सेना में हैं। उनके परिवार में पत्नी और मां है। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात दोनों खाना खाने के बाद से गए थे। शुक्रवार की सुबह को जब वह उठे तो देखा कि उनके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर घर से हजारों की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें