सिंभावली। क्षेत्र अंतर्गत गंगा विहार कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और गहने चोरी कर लिए।
कॉलोनी निवासी विक्की सिरोही ने थाने में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि वह 19 जुलाई को परिवार के अन्य लोगों के साथ दिल्ली गए थे। 21 जुलाई की दोपहर को जब वह घर आए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर वह दंग रह गए। अंदर पहुंचने पर कमरों के ताले भी टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोर उनके घर से 20 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए हैं। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश कराई जा रही है।