फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर नकदी व गहने चोरी

Sat, 24 May 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। मिल क्षेत्र में स्थित मकान से चोर हजारों की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीडि़त बाबू ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उनके घर पर फर्नीचर बनाने का काम चल रहा है। दो दिन पहले वह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। घर पर मिस्त्री और मजदूर काम कर रहे थे। शुक्रवार को घर पहुंचने पर देखा कि अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ है। चोरों ने अलमारी से शादी के लिए बनाए गए लाखों रुपये कीमत के गहने, 51 हजार की नकदी चोरी कर ली। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें