फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिवार घूमने गया, माल समेट ले गए चोर

Thu, 15 Jun 2023 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर कॉलोनी में बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाल डाला। परिवार के लौटने पर उन्हें चोरी की घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन


पंचशील कालोनी के राजकुमार निगम ने बताया कि सर्वोदय नगर कॉलोनी में उसके बहनोई रोशन लाल गोर का मकान है। 12 जून वह परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने के लिए गए थे। इस दौरान घर पर ताले लगे थे। बुधवार शाम वह बहनोई के घर का जायजा लेने के लिए गए थे। इस दौरान पता चला कि घर के सभी ताले टूटे पड़े थे। सूचना मिलने पर परिवार वापस लौटा और नुकसान की जांच की। चोर घर से 25000 रुपये, करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरों की वारदातों का पर्दाफाश करने के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें