फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर गहने चोरी

Wed, 16 Aug 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। परतापुर रेलवे फाटक के पास एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


परतापुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रहने वाले शकीरा ने बताया कि मंगलवार को वह मोहल्ला सद्दीकपुरा स्थित अपने दूसरे मकान पर गया हुआ था। बुधवार की सुबह जब वह परतापुर रोड स्थित मकान पर आया, तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर, चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें