फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फौजी के घर से लाखों की गहने और नकदी चोरी

Sat, 18 May 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। रजनी विहार मोहल्ला में चोरों ने दिन-दहाड़े फौजी के मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


मोहल्ला रजनी विहार गली नंबर पांच निवासी पंचपाल सिंह मूल रूप से शाहपुर-फगौता के रहने वाले है और वर्तमान में वह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर पठान कोट पंजाब में तैनात हैं। परिवार में कार्यक्रम होने के चलते वह दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ गांव गया था। दोपहर बाद वापस आने पर मकान का ताला टूटा मिला। उन्होंने बताया कि चोर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी के अलावा सोने-चॉदी के गहने चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला में अन्य लोगों के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंलागी जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें