फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक पर लगाया घर में घुसकर नहाते हुए देखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार की सुबह वह और उसके पिता घर पर थे। उसके पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। वह अपने घर का मुख्य दरवाजा बंद कर स्नान कर रही थी। युवती ने बताया कि उनके स्नानगृह पर दरवाजा नहीं लगा हुआ है। जिस कारण वह साड़ी का पर्दा लगा कर नहा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक छत के रास्ते से घर में घुस आया। जो छिपकर उसे नहाते हुए देखने लगा। पीड़िता ने बताया कि साड़ी का पर्दा लगा होने के कारण उसे युवक नजर आ गया। जिसे देखकर शोर मचाया, तो आरोपी छत पर चढ़कर वहां से भाग गया। युवती ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें