फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शातिरों ने महिला को लालच देकर 6.89 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। शातिरों ने महिला को रुपये कमाने का लालच देकर 6.89 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


साकेत मोहल्ला निवासी गरिमा ने बताया कि 16 नवंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई और उसे घर बैठे रुपये कमाने की बात कही गई, उसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गई, व्हाट्सएप ग्रुप पर लिंक आया, जिसे टच करते वह टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गई। टेलीग्राम ग्रुप पर टॉस्क करने के बाद उसे कई बार एक से तीन हजार रुपये की प्राप्त हुए। आरोप है कि शातिरों ने एक साथ अधिक रुपये कमाने का लालच देकर उससे कई बार में 6 लाख 88 हजार 565 रुपये हड़प लिए। रुपयों की वापसी नहीं होने पर उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।

पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। शातिरों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें