हापुड़। मेरठ रोड स्थित असौड़ा की पुलिया से ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल तक करीब 500 मीटर सड़क का निर्माण तीन-चार दिन पहले ही हुआ था, लेकिन सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। मामले में अब अधिशासी अभियंता से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता वैभव गोयल, भूपेंद्र त्यागी और जोगिंदर त्यागी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायती-पत्र देकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सड़क जल्द खराब होने से निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।