संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। असामाजिक तत्वों ने महादेव मंदिर स्थित भगवान हनुमान की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष है। ग्रामीणों के हंगामा करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से खंडि़त मूर्ति को गंगा में विर्सजित करा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव खेड़ा में प्रसिद्व महादेव का मंदिर स्थित है। इसी मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित थी। शनिवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को खंडि़त कर दिया। रविवार सुबह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मूर्ति खंडि़त देखी तो रोष उत्पन्न हो गया। कुछ ही देर में मूर्ति खंड़ित होने का मामला जंगल में लगी आग की तरह गांव से लेकर शहर तक फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मद्द से खंडि़त मूर्ति को ब्रजघाट गंगा में बिसर्जित करा नई हनुमान की मूर्ति मगवाई है। जिसे उसके स्थान पर विधि-विधान से पूजा कर लगवाया जाएगा। ग्रामीण अर्जुन ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीण अर्जुन की तहरीर पर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।