फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Tue, 08 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को ग्राम सबली और छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर समेत जिले के अनेक शिव मंदिरों में कांवडि़यों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। बम बम भोले और हर हर महादेव के उद्घोष से शिवालय गूंज उठे।
विज्ञापन


सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर, छपकौली के प्राचीन महादेव, नगर के चंडी मंदिर, चंडी रोड स्थित शिव मंदिर, ग्राम असरा और तगासराय के प्राचीन शिव मंदिर, पुराना बाजार स्थित शिवमंदिर, संजय विहार के शिव मंदिर में कांवडि़यां पवित्र गंगाजल लेकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने पहुंचे।

वैसे तो तमाम शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक  प्रारम्भ हो गया था लेकिन सबली मंदिर में कांवड़ियों को सोमवार की रात 11:58 बजे से जलाभिषेक शुरू कराने की व्यवस्था की गयी थी। श्री शिव मंदिर समिति के बिजेंद्र त्यागी, पवन त्यागी, गजेंद्र त्यागी ने बताया कि दिनभर बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने सबली मंदिर में जलाभिषेक किया। थाना प्रभारी राजेश वर्मा पुलिस बल के साथ सबली मंदिर पर रहे।
विज्ञापन


गढ़ में विधिवत हुआ जलाभिषेक
फाल्गुन मास की महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में लाखों कांवड़ियों समेत शिवभक्तों ने गढ़ के नक्का कुआं मंदिर समेत आसपास के शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पुण्यार्जित किया।

फाल्गुन मास चतुर्थदशी तिथि पर लाखों शिवभक्त कांवड़ियों पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक पर्व प्रारंभ होना था। परंतु  हरिद्वार, गौमुख और ब्रजघाट से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों ने कल्याणेश्वर मनंदिर कल्याणपुर रविवार की रात में साढ़े 11 बजते ही पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया था, जिससे हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजने से वातावरण पूरी तरह शिवमई रंग में परिवर्तित हो उठा था।

हालांकि गढ़ के प्राचीन नक्का कुआं और दत्तियाना के शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में सोमवार की सुबह से ही जलाभिषेक पर्व प्रारंभ होकर निरंतर दोपहर में मृत्युलोक की भद्रा का योग बनने तक निरंतर चलता रहा। कांवड़ियों के अलावा भी लोटा जल वाले शिवभक्तों ने भी बड़ी संख्या में पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुण्यार्जित किया। मंदिरों पर बैरिकेडिंग होने से जलाभिषेक का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग में सम्पन्न हो गया।

मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, रूट रहा डायवर्ट
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के सबली मंदिर, बाबूगढ़ स्थित छपकौली मंदिर समेत शहर के अनेक मंदिरों पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे जो हर आने जाने वाले पर निगाह रखे हुये थे।

सबली मंदिर में थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, छपकौली मंदिर में थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह सुरक्षा व्यवस्था में टीम के साथ लगे थे। एसडीएम सदर शमशाद हुसैन, सीओ सिटी विशाल यादव व अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुये थे। भारी वाहनों का कांवडिय़ों के जलाभिषेक होने तक आवागमन बंद रखा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें