फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: व्यापारी ने तीन दोस्तों के साथ रची फर्जी लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। नगर के गढ़ रोड स्थित नई मंडी निवासी टिंबर व्यापारी से ढाई लाख रुपये की लूट का पुलिस ने डेढ़ घंटे में खुलासा कर दिया। शक होने पर हिरासत में लेकर व्यापारी से पूछताछ की तो लूट का मामला फर्जी निकला। पुलिस ने व्यापारी और उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है।
नई मंंडी निवासी तरुण गोयल पुत्र मदन लाल का गढ़ रोड नई मंडी पर ही गोदाम है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गढ़ और आसपास के क्षेत्र में दुकानों से लकड़ी के पेमेंट का कलेक्शन करने के लिए गया था। कलेक्शन करके बाइक से किठौर कुचेसर रोड चौपला रोड से होते हुए हापुड़ आ रहा था। जैसे ही वह कनिया मोड़ पर पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे रोक लिया। जान से मारने की धमकी देकर ढाई लाख रुपयेे लूट लिए। कुचेसर रोड चौपला पहुंचकर व्यापारी ने 112 व चौकी पर पुलिस को लूट की जानकारी दी। लूट की सूचना पर एएसपी मुकेश चंद मिश्रा, सीओ अशोक कुमार सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना को लेकर पीड़ित से पूछताछ की तो पता चला कि व्यापारी ने दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि व्यापारी बार बार बयान बदल रहा है। वह कलेक्शन के लिए गढ़ गया था, ऐसे में वह इस रोड पर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी वह नहीं दे पाया। जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। अभी तक की जांच में पता चला है कि व्यापारी ने अपने ही कुछ साथियों के साथ मिलकर फर्जी लूट की सूचना दी। उसे व उसके तीन दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें