हापुड़। शहर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति हापुड़ की ओर से आयोजित होने वाले श्री रामलीला महोत्सव के भूमि पूजन कार्यक्रम की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब भूमि पूजन चार अक्तूबर के स्थान पर 25 सितंबर को किया जाएगा। समिति अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि रामलीला महोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा करने और आयोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भूमि पूजन की तिथि में बदलाव किया गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम अब 25 सितंबर को रामलीला मैदान स्थित श्री राम पंचवटी मंदिर में विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। भूमि पूजन के साथ ही श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों को गति दी जाएगी। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भगवान श्रीराम का पूजन किया जाएगा।