पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे शातिर आरोपी को दबोच लिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि आरोपी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेडा निवासी विकास लंबे समय से जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वह पिलखुवा सहित हापुड़ जिले के विभिन्न स्थानों में हिंसा, लूट और हथियारों के प्रयोग जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय रहा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पिछले अपराधों और गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई गई। आरोपी पर हत्या, लूट, हिंसा और हथियारों के प्रयोग जैसे गंभीर अपराधों में सक्रिय रहने के आरोप हैं। पुलिस सभी मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।