हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर स्थित एक साइकिल की दुकान का किराया न देने पर दुकान मालिक ने ताला जड़ दिया था। विरोध में किराएदार ने हंगामा कर, परिवार सहित धरने पर बैठ गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर विवाद शांत कराया। इस मामले में बृहस्पतिवार को समस्या का समाधान न होने पर दुकानदार ने जहर खा लिया। परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सीओ अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि मामले में अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।