फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टोल प्लाजा के एक किलोमीटर के दायरे में नहीं लगेंगी अस्थाई दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा के एक किलोमीटर के दायरे में सड़क किनारे खड़े होकर फास्टैग रिचार्ज समेत अन्य कामकाज करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों ने अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर के गांव अल्लाबख्शपुर स्थित दिल्ली लखनऊ हाईवे पर टोल प्लाजा के निकट कई युवा विभिन्न कंपनियों से जुड़े फास्टैग रिचार्ज करने के साथ ही अन्य लोग अस्थाई रूप से विभिन्न कामकाज करते हैं। जो वाहन रूकते ही उसे चारों तरफ से घेर लेते हैं। जिसके चलते वाहन चालकों काफी दिक्कत होती है। वहीं हर समय हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों ने ऐसे लोगों को हटाने के लिए आदेश जारी किया है, तीन दिन बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और टोल प्लाजा एक किलो मीटर के दायरे में कारोबार करने वाले लोगों के सामान को भी जब्त किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए सामान की नीलामी करने के बाद जो खर्चा होगा, वह उनसे ही वसूला जाएगा। इस संबंध में टोल प्लाजा के कार्यवाहक प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा और संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें