फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, ठंडा हुआ मौसम

Tue, 17 Oct 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और रात को हुई बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से मौसम ठंडा रहा और पिछले दो दिनों में तापमान में भी आठ डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


अक्तूबर का आधा माह बीत जाने तक गर्मी कम नहीं हो रही थी। दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में करीब दो घंटो तक हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम ठंडा कर दिया। सुबह हवा में ठंड का अहसास होने लगा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई, दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए बादल छटने पर सूर्य देवता के दर्शन हुए। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान आठ डिग्री तक गिरा है। रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है, अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे उसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें