फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से पांच डिग्री गिरा तापमान, प्रदूषण से भी मिली राहत

Fri, 10 Nov 2023 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद जिले में रात से रुक रुककर हुई बारिश से ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन का तापमान पांच डिग्री तक गिरा है। जिसके बाद दिन में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और प्रदूषण से भी कुछ राहत मिली। एक्यूआई सुबह 300 और शाम को 252 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आधा नवंबर बीत जाने तक गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा था। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदूषण से भी लोगों का हाल बेहाल था। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। रात में करीब दो घंटों तक हुई बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया। दोपहर को फिर बूंदाबांदी रही और आसमान में काले बादल छाए रहे। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि बारिश के कारण तापमान गिरा है। शनिवार को भी इसी प्रकार के मौसम के रहने की उम्मीद है।

आंखों में जलन से मिली राहत

पिछले कुछ दिनों से वातावरण में छाए प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और घुटन की शिकायत महसूस की जा रही थी। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन शुक्रवार को पड़ी बारिश से प्रदूषण आंकड़ों में भले ही अधिक कम न हुआ हो, लेकिन इससे आंखों में जलन आदि की शिकायत नहीं हुई। तापमान में गिरावट होने से लोगों ने घुटन भी कम महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें