हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोर ने शुक्रवार की रात टॉफी दिलाने के बहाने छह वर्षीय बच्ची को पानी की टंकी परिसर में ले गया। आरोप है कि आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची का शोर सुनकर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने किशोर की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी बच्ची के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इस संबंध में बच्ची के परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।