फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मैदान में खेल रहे किशोर को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी सिकंदरगेट निवासी अली अहमद ने बताया कि पांच मार्च को उनका 17 वर्षीय पुत्र सुहैल मोहल्ला स्थित मैदान में खेल रहा था। इसी बीच मोहल्ले के ही मोनू, जावेद, अकरम व तोता ने उनके पुत्र को बेरहमी से पीटा। इसमें उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें देखकर आरोपी उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। उन्होंने पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुत्र के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोनू, जावेद, अकरम व तोता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें