हापुड़। जिला मुख्यालय पर शनिवार को लगातार छठे दिन शिक्षकों का धरना जारी रहा। बीएसए के खिलाफ शिक्षक यह धरना दे रहे हैं। शनिवार को भाकियू नेता दिनेश खेड़ा ने भी धरने में पहुंचकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी दी। शिक्षकों का आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी डीएम द्वारा बनाए गए नियमों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण शिक्षकों का शोषण हो रहा है। साथ ही अन्य संगठनों से भी धरने में शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस दौरान नीरज चौधरी, दीपक अग्रवाल, देवेंद्र सिसोदिया, महेश कुमार, राशिद, सुमित आदि मौजूद रहे। हालांकि, शनिवार को डीएम अवकाश के कारण कार्यालय नहीं पहुंचे।