फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 16 Apr 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। हरियाणा नूंह के शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शिक्षक का शव लाखन के जंगल स्थित पेड़ पर प्लॉस्टिक की रस्सी से लटका मिला है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य के जिला मेवात के थाना नूंह क्षेत्र के गांव सूद ताबड़ों निवासी सुरेंद्र (26) प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक था। मंगलवार को शिक्षक का शव मसौता को जाने वाले रास्ते पर लाखन गांव के जंगल में गेहूं के खेत के पास जामुन के पेड़ पर प्लॉस्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से बरामद सफेद रूमाल पर उसका और उसकी मां का नाम-पता एवं मोबाइल नंबर लिखा है। रात करीब दो बजे शिक्षक की फोन पर अपनी मां से बात हुई थी। मृतक के पिता धर्मपाल भी सेवानिवृत शिक्षक हैं, तथा उसकी बहन भी शिक्षक थी, जिसने करीब डेढ़ साल पहले आत्महत्या की थी। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जांच में शिक्षक द्वारा आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मृतक सोमवार सुबह घर से स्कूल आने की बात कहकर आया था। रात तक वापस न पहुंचने पर परिजनों द्वारा तलाश की गई। सोमवार की रात दो बजे उसने अपनी मां से फोन पर वार्ता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें