हापुड़। गांव श्यामपुर जट्ट निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग का इलाज मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 23 पहुंच गई है। नोडल अधिकारी डॉ.दिनेश भारती ने बताया कि बुजुर्ग का इलाज मेरठ में चल रहा है। परिजनों से संपर्क किया गया है। संदिग्धों के सैंपल भी जुटाए गए हैं। बुधवार को डेंगू के संदिग्ध नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।