फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के श्राद्ध के लिए नहीं मिली छुट्टी, रेलवे के जेई ने पिया विषाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के श्राद्ध के लिए नहीं मिली छुट्टी, रेलवे के जेई ने पिया जहर
विज्ञापन

हापुड़। छुट्टी न मिलने से व्यथित रेलवे के जेई विनोद अरोड़ा ने शनिवार देर शाम जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसने रेलवे के अधिकारियों पर छुट्टी न देने का आरोप लगाया है।
विनोद अरोड़ा रेलवे के टीआरडी में जेई के पद पर तैनात हैं। विनोद ने बताया कि असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर द्वारा पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। न तो समय से आराम दिया जा रहा है और न ही छुट्टी दी जा रही है। जिसके कारण वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। विनोद ने बताया कि रविवार को उसके पिता का श्राद्ध था। जिसके चलते अधिकारी असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर से छुट्टी के लिए गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

लेकिन छुट्टी देने से साफ इंकार कर दिया और श्राद्ध पर कर्मकांड के लिए घर नहीं जाने दिया गया। जिसके चलते वह अधिकारियों की मनमानी से बेहद परेशान हो गया था। मानसिक उत्पीड़न के चलते उसने शनिवार देर शाम जहर पी लिया और व्हाट्सएप पर रेलवे के ग्रुप में इस संबंध में मेसेज वायरल कर दिया। जिसमें उसने अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के बारे में बताया है और जहर पीने के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।
विज्ञापन

असिस्टेंट इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर पुष्पेंद्र का कहना है कि जेई का पद एक जिम्मेदारी वाला पद होता है। अचानक छुट्टी मांगी गई थी, ऐसे में उनके स्थान पर कोई दूसरा कर्मचारी मौजूद नहीं था। जिसके कारण छुट्टी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें