केशव नगर स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सोमवार को विश्व गौरेया दिवस मनाया गया। रेखा शर्मा ने छात्राओं को गौरेया संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने कहा कि छात्राओं को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और वन्य जीवों की देखभाल करनी चाहिए।
उन्होंने छात्राओं को प्रदेश को क्लीन व ग्रीन रखने के लिए वन्य जीवों, वनस्पतियों व गौरेया के संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 11 वीं तक की 1500 छात्राओं ने भाग लिया। इसके अलावा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज में भी विश्व गौरेया दिवस का आयोजन किया गया।
इसमें प्रधानाचार्या चित्रा शर्मा, स्वीटी गर्ग और उमा शर्मा ने छात्राओं को गौरेया के लुप्त होने के कारण के बारे में बताया। इस अवसर पर मंजू त्यागी, मंजु अग्रवाल, शशी अग्रवाल, सुमन गुप्ता, तनुजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल में गौरैया दिवस मना
पिलखुवा। विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल में गौरैया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या छाया अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय के समस्त छात्रों को ग्रीन यूपी क्लीन यूपी बनाने के उददेश्य में योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई कि वह जहां रहते हैं, उस स्थान को स्वच्छ रखेंगे। पेड़ पौधों व अन्य जीवों की रक्षा करेंगे। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पॉलीथीन का प्रयोग करेंगे। इस दौरान स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।