श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल में सम्मानित हुई शूटिंग प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं।स्रोत: संस्था
हापुड़। मोदीनगर में आयोजित तीसरी वी3एस शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता दो से पांच नवंबर तक आयोजित हुई। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि कक्षा नौ की छात्रा सौम्या त्यागी ने चैंपियन ऑफ चैंपियन राइफल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत पदक और 5100 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। कक्षा 11 की आयुषी सिंह ने चतुर्थ स्थान के साथ एक रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 11 की काजल ने एक कांस्य और कक्षा 12 की दिशा शर्मा ने भी एक कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव और विद्यालय प्रबंधन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।