गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी क्षेत्र के ही कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। एक मार्च को उनकी बेटी परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी, जो दोपहर तक घर नहीं लौटी। तलाश करने के दौरान पता चला कि उनके चचरे भाई का साला ही बेटी को बहका-फुसला कर अपने साथ ले गया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा और आरोपी की तलाश की जा रही है।