फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में निकाला जुलूस

Tue, 20 Aug 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोलकाता में जूनियर चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी स्थित आदर्श भारतीय कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने इसके विरोध में जुलूस निकाला। इस मौके पर भारती चौहान ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी और हत्या बेहद शर्मनाक घटना है। इस तरह की घटनाओं को समाज किसी भी तरह स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि निकट भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं महिला चिकित्सक के परिजनों को भी शासन स्तर से सुरक्षा और आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। इस मौके पर सीमा रानी, सुमन वशिष्ठ, राजेश कुमार, मंजू चौहान, योगेंद्री, रितिका चौहान, मीनाक्षी चौहान, निकिता, शीतल तोमर, शिवानी, भारती आर्य, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें