फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चेकिंग के दौरान चोरी हुई बाइक पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यातायात पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को दबोचा है। उप निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह टीम के साथ थाना बाबूगढ़ की चौकी मुदाफरा क्षेत्र स्थित किठौर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोक लिया और छानबीन शुरू की। लेकिन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ई-चालान एप पर चेचिस नंबर डालने पर पता चला कि बाइक का आगरा के थाना जैतपुरा क्षेत्र से गांव उड़नपुरा का दयाशंकर शर्मा की निकाली। मालिक से जानकारी करने पर पता चला कि जनवरी माह 2022 को उसकी बाइक चोरी हुई थी। मामले में उसने थाना जैतपुरा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसने अपने जीजा सतीश की बाइक की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें