फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साइबर लिंक भेजकर तीन लाख रुपये चुुरा लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक महिला को ऑनलाइन खरीदारी साइट्स से रकम वापसी का प्रयास करना मंहगा पड़ गया। महिला ने कथित कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल कर रकम वापसी की समस्या साझा की तो साइबर बदमाशों ने लिंक भेजकर उसके खाते से तीन लाख रुपये से अधिक की रकम चुरा लिये। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की वैशाली कॉलोनी निवासी नेहा शर्मा ने बताया कि उन्होने एक नामचीन ऑनलाइन खरीदारी साइट्स से रिफंड लेने के लिए कपंनी के कस्टमर केयर पर कॉल की थी। कथित कंपनी के अधिकारी ने नेहा से दूसरा मोबाइल नंबर लेकर उस पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही साइबर बदमाशों ने नेहा का फोन हैक कर लिया और तीन बार में 3 लाख 4 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। बैंक से रकम कटने के मैसेज आने पर नेहा को घटना की जानकारी लगी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें