फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राज्य कर विभाग ने चार महीने में वसूला 88.75 करोड़ टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) द्वारा पिछले चार महीने में 23.83 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग को 337.04 करोड़ रुपये का टैक्स वसूलने का लक्ष्य मिला है।

राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभाग में पंजीकृत 6218 जीएसटी फर्मों से 117.06 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2782 नई फर्म पंजीकृत होने के बाद विभाग ने नौ हजार फर्मों से 152.62 करोड़ रुपये का टैक्स वसूल किया।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग को 337.04 करोड़ रुपये जीएसटी वसूलने का लक्ष्य मिला है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम चार माह 66.60 करोड़ रुपये वसूले गए। जबकि इस वर्ष शुरू के चार माह में 88.75 करोड़ रुपये वसूल कर लिए गए हैं। जो पिछले वर्ष के मुकाबले में 22.15 करोड़ रुपये अधिक है।

पिछले चार माह में 766 नई फर्मों ने विभाग में पंजीकरण कराया है, जिसके बाद पंजीकृत फर्मों की संख्या बढ़कर 9766 हो गई है। जुलाई में ही सभी फर्मों से विभाग से 23.83 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला है।
विज्ञापन


राज्य सेवा एवं वस्तु कर जिला प्रभारी/उपायुक्त लालचंद्र का कहना है कि समय-समय पर गोष्ठी और बैठक का आयोजन कर व्यापारियों और उद्यमियों को जीएसटी के प्रति जागरूक किया जाता है। जागरूक व्यापारी व उद्यमी समय से जीएसटी जमा कर राजस्व को बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें