फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गैस किल्लत पर सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर सुलगाया चूल्हा, रोटियां बनाकर जताया विरोध

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत सपा
विज्ञापन
हापुड़। बढ़ती महंगाई और गैस किल्लत के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व जिला मुख्यालय पहुंचे। महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में चूल्हा सुलगाकर रोटियां बनायीं। महंगाई का विरोध करते हुए सूखे अचार से ही रोटियां खायीं। कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर हाथ में उठाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्या से राहत दिलाने की मांग उठाई। सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर कहा कि इस जन-विरोधी सरकार ने महंगाई के माध्यम से जनता के पास सब्जी खरीदने के पैसे भी नहीं छोड़े हैं जब आम आदमी की जेब खाली है और सिलिंडर की कालाबाजारी चरम पर है तो जनता आचार और सूखी रोटी खाने पर ही मजबूर है। जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रभारी संजय यादव ने कहा कि जनता को लाइनों में खड़ा करना भाजपा का पुराना और सोचा-समझा राजनीतिक षड़यंत्र है। पहले नोटबंदी के नाम पर पूरे देश को लाइनों में लगाया गया। फिर कोरोना काल की अव्यवस्थाओं में जनता लाइनों में तड़पती रही और अब गैस सिलिंडर की कृत्रिम किल्लत पैदा कर हमारी माताओं-बहनों को फिर से लाइनों में झोंक दिया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा की जिला कमेटी में हिस्ट्रीशीटर को पदाधिकारी बनाए जाने पर भी रोष प्रकट किया। इस मौके पर इकबाल कुरैशी, राजेश यादव, राकेश, जयवीर सिंह, इदरीस, श्याम सुंदर भुर्जी, माधव शर्मा, रेशमा यादव, दीपिका चुग, रूबी यादव, अफसाना चौधरी, सुषमा, अंजू, मुन्नी यादव, यशी यादव, फरजाना, मिथिलेश, सविता, आबिद, मुस्ताक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें