फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बेटे बहू ने बूढ़े मां बाप को घर से निकाला, चार दिन से खुले आसमान में सोने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। संपत्ति विवाद में एक कलयुगी बेटों और बहू ने अपने मां बाप को सामान के साथ घर से निकाल दिया। पिछले चार दिन से दोनों बुजुर्ग घर के बाहर ही चारपाई पर खुले में रात गुजार रहे हैं। बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कस्बा धौलाना के छोटा मौहल्ला निवासी सतपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामेश्वरी के साथ करीब 12 साल पहले सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव फत्तापुर से धौलाना आया था। मेहनत मजदूरी कर मकान बनाया और अपने दो बेटों और बहू के साथ यहां रहने लगा। सतपाल ने बताया कि उसने धौलाना में उसने 150 वर्ग गज जमीन खरीदी और मकान बनाया। बेटी की शादी में कर्ज़़ होने पर आठ महीने पहले मकान का कुछ हिस्सा बेच कर कर्ज़़ उतार दिया। इसी को लेकर बेटे नाराज थे। आरोप है कि बेटे और बहू आए दिन सतपाल और रामेश्वरी के साथ मारपीट कर उलाहना देते थे। लेकिन चार दिन पहले बेटे और बहू ने फिर मारपीट कर घर से निकालते हुए सामान तक फेंक दिया। दोनों पति-पत्नी चार दिन से घर के बाहर खुले आसमान में कड़ाके की ठंड में सोने को मजबूर हैं। घर के बाहर बूढ़े माता-पिता को देख मौहल्ला के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दंपती ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोपी पुत्रों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके फोन नहीं उठे।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस को घर भेजा गया था। पीडि़त दंपती के दोनों बेटे घर पर नहीं मिले और बहू ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके चलते पुलिस लौट आई। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें